पहली बरसात भी नहीं झेल पाई एनएच 707 की सुरक्षा दीवारें, ताश के पत्तों की तरह ढही, गुणवत्ता पर उठे सवालिया निशान…
पहली बरसात भी नहीं झेल पाई एनएच 707 की सुरक्षा दीवारें, ताश के पत्तों की तरह ढही, गुणवत्ता पर उठे सवालिया निशान…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
1350 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे पांवटा साहिब- शिलाई नैशनल हाइवे 707 पर बन रही दीवारें पहली ही बरसात में ताश के पत्तों की तरह ढह गई है। जिस कारण गुणवत्ता पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब -शिलाई- गुम्मा नैशनल हाइवे 707 पर 104 किलोमीटर के चार भागों में 1350 करोड़ रूपए की लागत से निर्माण कार्य चला हुआ है। पांवटा साहिब के बद्रीपुर से सतौन तक 25 किलोमीटर का निर्माण कार्य एबीसीआई कंपनी कर रही है इन दिनों कच्ची ढांग से सतौन के बीच कंपनी सड़क के साथ दीवारों का निर्माण कार्य कर रहे हैं लेकिन सतौन के नजदीक आरडी नंबर 16/500 के आसपास बनी दीवारें पहली ही बरसात में ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है। जिसमें साफ दीखाई दे रहा है की निर्माण कार्य में सीमेंट बहुत ही कम डाला गया है। जिससे निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी कई बार क्षेत्र के ग्रामीण निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठा चुके हैं। हालांकि केंद्र सरकार ने इस नेशनल हाईवे को ग्रीन कोरिडोर प्रोजेक्ट में डाला है। जिसको एनएचएआई अथॉरिटी खुद देख रही है लेकिन उसके बावजूद भी लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं।

उधर एनएचएआई अथॉरिटी के सहायक अभियंता सूर्य प्रताप सिंह ने बताया की शिकायत मिली है जिसकी जांच की जायेगी।
