बाहरी लोगों के गलत तथ्यों-आंकड़ों के भ्रमजाल से सावधान रहें: खजान सिंह नेगी

बाहरी लोगों के गलत तथ्यों-आंकड़ों के भ्रमजाल से सावधान रहें: खजान सिंह नेगी

हमारी संस्कृति हमारी पहचान: रणसिंह चौहान

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

 

हाटी समिति ब्लाॅक यूनिट तिलौरधार में चलाए गए जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान में रविवार को पांशी बेल्ट के पंचायत सखौली और कोड़गा में बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गों के महिला पुरुषों द्वारा भाग लिया गया।

केंद्रीय हाटी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खजान सिंह नेगी, रण सिंह चौहान, तिलौरधार समिति के अध्यक्ष सुरजन सिंह कपूर व गुमान वर्मा ने बैठक में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने से सभी वर्गों को होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। तथा कुछ बाहरी लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर गलत आंकड़ों और तथ्यों के साथ फैलाए जा रहे भ्रमजाल से सावधान रहने के लिए भी कहा गया। कुछ लोग अपने तुच्छ राजनीतिक स्वार्थ के लिए हमारे भोले भाले लोगों का ध्यान हाटी मुद्दे से भटकाना चाहते हैं। लेकिन हाटी समिति उनकी इस मंशा को कामयाब नहीं होने देगी। उचित समय पर उनको इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा।

हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र में अपने लोगों के सभी संशय को दूर करने के लिए वचनबद्ध है। हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र में रहने वाली सभी 14 उपजातियों का एक साझा जन संगठन है जिसका उद्देश्य हाटी समुदाय के सामाजिक,आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिए जनजाति का संवैधानिक अधिकार प्राप्त करना है। हम सब भाइयों को आपस मे फूट डाल कर तोड़ने वालों के हिस्से में केवल निराशा ही आएगी। हमें हिमाचल तथा केंद्र सरकार पर पूरा विश्वास है कि हाटी समुदाय की पांच दशकों से लम्बित ये मांग शीघ्र पूरी होगी।

बैठक में केंद्रीय हाटी पूर्व उपाध्यक्ष खजान सिंह नेगी, रण सिंह चौहान, तिलौरधार समिति के अध्यक्ष सुरजन सिंह कपूर, गुमान वर्मा, जयपाल ठाकुर, शिवानंद शर्मा, सखौली पंचायत के रणसिंह, खजान सिंह, गुमान सिंह, भगवान सिंह, सोहन सिंह, तपेन्द्र सिंह,गोपाल सिंह, सविता देवी, अंजना देवी,नारदा देवी, रूहाना गांव के रमेश चंद, भगत राम शर्मा, बाबू राम, गीता राम, रघुवीर शर्मा, कोड़गा पंचायत की प्रधान लीला देवी, पूर्व प्रधान राजेंद्र कपूर, जगत सिंह, इन्द्र सिंह, सुनील कपूर, रणवीर कपूर व सुखदेव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!