पुलिस थाने में आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप…

पुलिस थाने में आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप…

40 लाख के चूरापोस्त के खेप के मामलें में दो आरोपियों को किया था गिरफ्तार…

844 किलोग्राम चूरापोस्त की खेप पकड़ी थी पुलिस टीम ने….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

40 लाख रूपये की चूरापोस्त के मामलें में एक आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पांवटा साहिब पुलिस थाने में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव आये आरोपी को नाहन शिफ्ट करने की तैयारियां चल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस ने धौलाकुआं के पास नाके के दौरान एक ट्रक से 844 किलोग्राम चूरापोस्त की खेफ बरामद की थी। जिसमें हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दौनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था जहां से दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। जिस कारण दोनों आरोपियों को पांवटा साहिब के पुलिस थाने के लॉकअप में रखा गया था। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले गये जहां पर दोनों का कोरोना टैस्ट किया गया। जिसमें से एक आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पांवटा साहिब व माजरा पुलिस थाना में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव आये आरोपी को 108 एंबुलेंस की सहायता से नाहन ले जाने की तैयारियां चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!