SDM कार्यालय के बाहर बांधे बेसहारा गोवंश,10 दिन से धरने पर बैठे हैं सचिन ओबराय…. न्यूज़ एप/पांवटा साहिब उपमंडल पांवटा साहिब में सड़को पर घूम रहे बेसहारा गौवंश के संरक्षण को लेकर धरने पर बैठे सचिन ओबराय ने आधा दर्जन बेसहारा गौवंश को एसडीएम कार्यालय के बाहर बांधकर विरोध दर्ज करवाया। जानकारी के अनुसार 9 सितंबर से गौसेवक सचिन ओबराय बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए पांवटा साहिब के भगवान परशुराम चौक पर धरने पर बैठे हैं। रविवार को धरने का दसवां दिन है इस दौरान सचिन ओबराय व अन्य गौसेवकों ने सड़क पर घूम रहे बेसहारा गौवंश को पकड़कर एसडीएम कार्यालय के बाहर बांधे गए हैं। सचिन ओबराय ने बताया की प्रदेश सरकार गौवंश के नाम पर करोड़ों रुपए इकट्ठा करते हैं तथा शराब की बोतल पर भी 2 रूपए गौवंश के नाम से लिए जा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी गौवंश को सड़कों पर घूमना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों पशु लम्पी वायरस की चपेट में आकर सड़कों पर मरते जा रहे है लेकिन सरकार व प्रशासन ने इस पर अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है साथ ही कई बेसहारा गौवंश बीमारी की चपेट में आये हुए हैं जिनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सचिन ओबराय ने कहा कि पीछले दस दिनों से बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी कई बेसहारा गौवंश सड़कों पर है तथा मजबूरी में बेसहारा गौवंश को पकड़कर एसडीएम कार्यालय में बांधना पड़ रहा है। उधर नगर परिषद पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने बताया की नगर परिषद क्षेत्र में अधिकतर पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखे हैं और दो दर्जन से अधिक पशुओं को राजगढ़ भेजे गए हैं तथा लम्पी वायरस से पीड़ित पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखकर पशुपालन विभाग के डॉक्टर उपचार कर रहे हैं।
SDM कार्यालय के बाहर बांधे बेसहारा गोवंश,10 दिन से धरने पर बैठे हैं सचिन ओबराय….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में सड़को पर घूम रहे बेसहारा गौवंश के संरक्षण को लेकर धरने पर बैठे सचिन ओबराय ने आधा दर्जन बेसहारा गौवंश को एसडीएम कार्यालय के बाहर बांधकर विरोध दर्ज करवाया।
जानकारी के अनुसार 9 सितंबर से गौसेवक सचिन ओबराय बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए पांवटा साहिब के भगवान परशुराम चौक पर धरने पर बैठे हैं। रविवार को धरने का दसवां दिन है इस दौरान सचिन ओबराय व अन्य गौसेवकों ने सड़क पर घूम रहे बेसहारा गौवंश को पकड़कर एसडीएम कार्यालय के बाहर बांधे गए हैं। सचिन ओबराय ने बताया की प्रदेश सरकार गौवंश के नाम पर करोड़ों रुपए इकट्ठा करते हैं तथा शराब की बोतल पर भी 2 रूपए गौवंश के नाम से लिए जा रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद भी गौवंश को सड़कों पर घूमना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों पशु लम्पी वायरस की चपेट में आकर सड़कों पर मरते जा रहे है लेकिन सरकार व प्रशासन ने इस पर अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है साथ ही कई बेसहारा गौवंश बीमारी की चपेट में आये हुए हैं जिनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सचिन ओबराय ने कहा कि पीछले दस दिनों से बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी कई बेसहारा गौवंश सड़कों पर है तथा मजबूरी में बेसहारा गौवंश को पकड़कर एसडीएम कार्यालय में बांधना पड़ रहा है।
उधर नगर परिषद पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने बताया की नगर परिषद क्षेत्र में अधिकतर पशुओं को पकड़कर गौशाला में रखे हैं और दो दर्जन से अधिक पशुओं को राजगढ़ भेजे गए हैं तथा लम्पी वायरस से पीड़ित पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखकर पशुपालन विभाग के डॉक्टर उपचार कर रहे हैं।
