कोट़गा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन,बलदेव तोमर ने खेल मैदान के लिए दिये 5 लाख रूपए…

कोट़गा में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन,बलदेव तोमर ने खेल मैदान के लिए दिये 5 लाख रूपए…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पोका पंचायत के कोट़गा खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने किया। इस दौरान बलदेव तोमर ने कोट़गा खेल मैदान के लिए 5 लाख रुपए तथा नवयुवक मंडल के लिए 25 हजार रूपए देने की घोषणा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोका पंचायत के कोट़गा गांव में नवयुवक मंडल द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र की 22 टीमों ने भाग लिया। रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। नवयुवक मंडल ने बलदेव तोमर को शॉल और टोपी पहनकर सम्मानित किया गया।
खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा की इस तरह के आयोजन से जहां आपसी भाईचारा बना रहता है इसके साथ साथ युवा पीढ़ी भी नशे जैसे बुरी आदतों से दूर रहते हैं। उन्होंने कहा की इस लिए समय समय पर खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन करते रहने चाहिए। बलदेव तोमर ने कोटगा खेल मैदान के लिए 5 लाख रूपए व नवयुवक मंडल के लिए 25 हजार रूपए देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि बलदेव तोमर ने विजेता व उप विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पोका पंचायत प्रधान सतीश चौहान, सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान,इंद्र सिंह,प्रेम चौहान, सतीश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नरेश चौहान,मदन शर्मा,खजान सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!