श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़, यमुना घाट पर पुख्ता इंतजाम करें प्रशासन: सुनील चौधरी
श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़, यमुना घाट पर पुख्ता इंतजाम करें प्रशासन: सुनील चौधरी
यमुना घाट क्षेत्र के आसपास 60 से अधिक श्रद्धालुओं की डूबने से हो चुकी है मौत…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के यमुना घाट पर स्नान के दौरान हो रहे हादसों के मामले में व्यवस्था परिवर्तन मंच ने एसडीम विवेक महाजन को ज्ञापन सौंपकर हादसों के रोकथाम के लिए पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है यमुना घाट पर आए दिन श्रद्धालुओं की स्नान करते समय हादसों का शिकार हो जाते हैं।
व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। व्यवस्था परिवर्तन मंच के संयोजक सुनील चौधरी, संदीप लोगोंवाल, पंकज गुप्ता, संदीप चौधरी, अजय सहगल, मयंक चौहान, नरेश चौधरी आदि ने बताया की पांवटा साहिब गुरू की नगरी है तथा यहां पर कई राज्य से गुरूद्वारा में माथा टेकने श्रद्धालु आते हैं तथा पांवटा साहिब के यमुना घाट पर स्नान करने जाते हैं। इस दौरान दस साल में 60 से अधिक श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गई है। लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। व्यवस्था परिवर्तन मंच ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर यमुना घाट पर पुलिस व गोताखोरों के तैनाती की मांग की है। उन्होंने बताया की गर्मी में सबसे अधिक हादसे होते हैं इस लिए प्रशासन को मार्च से जून माह तक यमुना घाट पर गोताखोरों की तैनाती करनी चाहिए साथ ही जहां पर यमुना घाट पर अधिक गहराई है वहां पर भी गहराई को कम करने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए ताकी हादसों पर अंकुश लगाये जा सके।
