पांवटा साहिब में तिरूपति कंपनी के सहयोग से 50 बेड का कोविड आईसोलेशन सेंटर किया जा रहा है तैयार..

पांवटा साहिब में तिरूपति कंपनी के सहयोग से 50 बेड का कोविड आईसोलेशन सेंटर किया जा रहा है तैयार..

एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सेंटर का किया निरीक्षण…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के तारूवाला में गोयल धर्मार्थ
धर्मशाला में 50 बेड का कोविड आईसोलेशन सेंटर तैयार किया जा रहा है। जिसका स्थानीय एसडीएम विवेक महाजन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ निरीक्षण किया गया।
जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के तारूवाला में एक निजी उधोग ने गोयल धर्मार्थ धर्मशाला में कोविड आईसोलेशन वार्ड तैयार किया जा रहा है। जिसमें कोरोना मरीजों का रखा जायेगा। इस कोविड आईसोलेशन वार्ड को 30 पुरूष व 20 महिलाएं को रखने का प्रबंध किया जा रहा है। कोविड आईसोलेशन सेंटर का निरीक्षण करने के लिए एसडीएम विवेक महाजन स्वास्थ्य के बीएमओ अजय देवोल व अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे तथा वहां पर व्यवस्थाओं को देखा। पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने बताया की तारूवाला में 50 बेड का कोविड आईसोलेशन सेंटर तैयार किया जा रहा है। इस सेंटर में कोविड के ऐसे मरीजों को रखा जायेगा जिनको रहने की दिक्कत हो रही है। पांवटा साहिब में बाहर से बहुत से लोग काम करने आते है जो यहां पर निजी कंपनियों में काम करते है तथा किराए के मकान में रहते है। जिन्हें वहां पर अकेले होने के कारण खाने की दिक्कत हो रही है तथा कोई देखभाल करने वाला नहीं है वैसे कोविड मरीजों को कोविड आईसोलेशन वार्ड में रखा जायेगा। जहां पर उनकी अच्छे से देखभाल हो सकेगी। कोविड आईसोलेशन सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!