केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिलाई में की चुनावी रैली, बोले-कांग्रेस के पास न नेतृत्व न ही विजन

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिलाई में की चुनावी रैली, बोले-कांग्रेस के पास न नेतृत्व न ही विजन

शिलाई की जनता ने सीएम से जो मांगा वो दिया, अब कर्ज चुकाने का वक्त: बलदेव तोमर

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोहनाट में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। उन्होंने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस खत्म होती जा रही है। उसके पास न तो नेतृत्व है और न कोई विजन है। हिमाचल में इस बार रिवाज बदलेगा क्योंकि डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल में चहुंमुखी विकास किया है।
उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र की 55 साल पुरानी मांग केंद्र सरकार ने एक ही झटके में खत्म कर हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित कर यहां के लोगों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और बलदेव तोमर का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता को बलदेव तोमर का खुलकर समर्थन करना चाहिए।
भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज की तर्ज पर शिलाई विधानसभा क्षेत्र का विकास किया है। उन्होंने कहा कि शिलाई की जनता ने जो मुख्यमंत्री से मांगा वह शिलाई की जनता ने दिया। इस लिए शिलाई की जनता को अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि हाटी मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है। कांग्रेस के पास झूठ बोलने के इलावा अब कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री ने पांच साल में वो काम करके दिखाया जो कांग्रेस 55 सालों तक भी नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!