दुखद: हाटी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट जीत सिंह कठवाड़े का निधन, गिरिपार क्षेत्र में शोक की लहर

दुखद: हाटी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एडवोकेट जीत सिंह कठवाड़े का निधन, गिरिपार क्षेत्र में शोक की लहर

न्यूज़ एप/ पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के कठवाड़ पंचायत के रहने वाले एडवोकेट जीत सिंह कठवाड़े का लम्बी बिमारी के बाद नाहन में देर शाम को निधन हो गया है। जीत सिंह कठवाड़े के निधन की खबर फैलते ही गिरिपार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जीत सिंह कठवाड़े केंद्रीय हाटी समिति के फाउंडर सदस्य तथा लम्बे समय तक महासचिव के पद पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए किए गए संघर्ष में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। समर्पण भाव से किए गए उनके योगदान को हाटी समुदाय के द्वारा सदा याद किया जाएगा। एडवोकेट जीत सिंह कठवाड़े के निधन पर केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉक्टर अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, अतर सिंह नेगी, रणसिंह चौहान, खजान सिंह नेगी, गुमान वर्मा, ओपी चौहान, राभंज चौहान, कठवार पंचायत के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान आदि ने शोक प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!