मौत से पहलें 26 लोगों की जिदंगी बचाने वालें बस चालक के परिजनों के आर्थिक सहायता के लिए लोग आये आगे,38500 रूपये की दी आर्थिक सहायता….

मौत से पहलें 26 लोगों की जिदंगी बचाने वालें बस चालक के परिजनों के आर्थिक सहायता के लिए लोग आये आगे,38500 रूपये की दी आर्थिक सहायता….

चालक परिचालक संघ व मंदिर कमेटी आये आर्थिक सहायता के लिए आगें…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

मरने से पहलें 26 लोगों की जिंदगी बचाने वालें बस चालक के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता के लिए लोग आगे आये है। ट्रक चालक संघ व शिव मंदिर कमेटी ने 38500 रूपये की हार्दिक सहायता दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब-शिलाई नैशनल हाईवे पर राजबन के पास निजी बस चालक अशोक कुमार को चलती बस में हार्टअटैक आया था। लेकिन चालक अशोक कुमार ने निजी बस को झाड़ियों की तरफ मोड़ दी थी जिससे 26 सवारियां सुरक्षित रही थी। लेकिन चालक की मौत हो गई थी। लेकिन मौत का कारण हार्टअटैक होने से मौत का कारण होने से प्रशासन से मिलने वाली सहायता नहीं मिल सकी। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण से कुछ लोगों ने परिवार के लिए आर्थिक सहायता के लिए लोगों से पैसा इकट्ठा किया। जिसमें ड्राइवर संघ ने 20 हजार व शिव मंदिर चांदनी ने 18500 रूपये इकट्ठा किये तथा 38500 रूपये मृतक की पत्नी को सौपें गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!