रेहड़ी फड़ी व दुकानदारों की पुलिस वैरीफिकेशन को लेकर प्रशासन का डंडा

रेहड़ी फड़ी व दुकानदारों की पुलिस वैरीफिकेशन को लेकर प्रशासन का डंडा

तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री की अगुवाई में चलाया विशेष अभियान

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ बाहरी राज्य से काम करने वाले रेहड़ी फड़ी व दुकानदारों की पुलिस वैरीफिकेशन की जांच को लेकर अभियान चलाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसी सिरमौर आरके गौतम के आदेश के बाद पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन ने जांच के लिए कमेटी गठित की। जिसके बाद जांच कमेटी ने वीरवार को तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री अगवाई में पुलिस टीम के साथ सुरजपुर, माजरा व धौलाकुआं में बाहरी राज्य से काम करने वाले रेहड़ी फड़ी तथा दुकानदारों की पुलिस वैरीफिकेशन के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासन की टीम ने करीब 100 लोगों की पुलिस वैरीफिकेशन व आधार कार्ड आदि की जांच की गई। अधिकतर लोगों के पास पुलिस वैरीफिकेशन की कोई अनुमति नहीं पाई गई। तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने सभी लोगों को पुलिस वैरीफिकेशन करने का आग्रह किया।
उधर पांवटा साहिब के तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया की पांवटा साहिब के सुरजपुर, माजरा व धौलाकुआं में बाहरी राज्य के काम करने वाले रेहड़ी फड़ी तथा दुकानदारों के पुलिस वैरीफिकेशन की जांच के लिए अभियान चलाया गया। अधिकतर लोगों के पास पुलिस की कोई भी वैरीफिकेशन नहीं पाई गई। सभी लोगों को पुलिस वैरीफिकेशन के लिए कहा गया है अगर कोई पुलिस वैरिफिकेशन नहीं करवायेगा तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!