गिरिपार क्षेत्र में तेंदुए का आंतक से दहशत,एक महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल….

गिरिपार क्षेत्र में तेंदुए का आंतक से दहशत,एक महिला पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल….

मौके पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जायेगा: डीएफओ

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के कोटा पाब पंचायत में तेंदुए के आंतक से लोग दहशत में हैं। तेंदुए ने पहले 41 बकरियों को अपना शिकार बनाया था अब एक महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है। महिला को परिजन गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा पाब पंचायत के कोटा गांव की महिला सत्या देवी सुबह घर से कुछ दूरी पर खेत में काम करने गई थी की अचानक तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला ने हिम्मत दिखाकर बड़ी मुश्किल से तेंदुए के चुंगल से छूटी और जोर जोर से चिल्लाने लगी महिला के चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गये। महिला तेंदुए के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाये है। बताया जा रहा है की तीन दिन पहले तेंदुए ने कोटा गांव में एक बाड़े में 41 बकरियों को अपना शिकार बनाया था। जिसके बाद क्षेत्र के ग्रामीण अब दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है।

उधर वन विभाग श्री रेणुका जी के डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने बताया की वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर घटनास्थल पर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!