हिमाचल-हरियाणा सीमा पर पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया….

हिमाचल-हरियाणा सीमा पर पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया….

नहीं बख्शे जायेंगे नशा माफियाओं को-डीएसपी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल- हरियाणा सीमा पर बहराल नाके के पास पुलिस टीम ने एक युवक को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक युवक हरियाणा की तरफ से पांवटा साहिब की और एक मोटरसाइकिल पर नशीली दवाएं लेकर आ रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बहराल बैरियर पर नाका लगाया। नाके के दौरान सामने से बाईक पर गुरदेव सिंह पुत्र रामदास निवासी किशनपुरा आया तो पुलिस ने रोककर तलाशी ली तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 672 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने एक युवक को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!