हिमाचल प्रदेश राज्य उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ उप-इकाई पांवटा साहिब के प्रधान चुने इतंजार अली, धीरज कुमार को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष….

हिमाचल प्रदेश राज्य उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ उप-इकाई पांवटा साहिब के प्रधान चुने इतंजार अली, धीरज कुमार को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश राज्य उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ जिला सिरमौर की उप-इकाई पांवटा साहिब की त्रेय वार्षिक चुनाव मेहर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए। जिसमें पांवटा साहिब ईकाई का अध्यक्ष इंतजार अली को सर्वसम्मति से चुना गया जबकि धीरज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।

सोमवार को हि०प्र० उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ जिला सिरमौर की उप इकाई की बैठक अधिक्षक मेहर सिंह की
अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में की गई। बैठक में उप ईकाई के गठन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उप इकाई पांवटा साहिब के चुनाव सर्वसम्मती से किए गए जिसमें इंतजार अली, कनिष्क सहायक (आई०टी०) कार्यालय को प्रधान,धीरज कुमार, कनिष्क कार्यालय सहायक (आई०टी०) को वरिष्ठ उप-प्रधान, अनिल सैनी, लिपिक कार्यालय को महासचिव, निर्मला देवी
को उप-प्रधान, सेम कुमार, कनिष्क सहायक (आई०टी०) तहसील कार्यालय पांवटा साहिब को कोषाध्यक्ष,हसन खान, कनिष्क सहायक (आई०टी०) को प्रेस सचिव,किरण पुण्डीर, कनिष्क सहायक (आई०टी०) तहसील कार्यालय पांवटा साहिब को संयुक्त सचिव, मेहर सिंह, अधीक्षक कार्यालय तहसील पांवटा साहिब को मुख्य सलाहकार व अनिल शर्मा, वरिष्ठ सहायक उप-मण्डलाधिकारी सलाहकार चुना गया।
इसके अतिरिक्त इंतजार अली, प्रधान एंवम अनिल सैनी महासचिव को जिला चुनाव में भाग लेने हेतु प्राधिकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!