पांवटा साहिब में सोशल मीडिया पर शिवलिंग को लेकर अभद्र टिप्पणी पर भड़के हिंदू संगठन,पुलिस में दी शिकायत..
पांवटा साहिब में सोशल मीडिया पर शिवलिंग को लेकर अभद्र टिप्पणी पर भड़के हिंदू संगठन,पुलिस में दी शिकायत..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब पुलिस थाने में हिंदू संगठनों ने असमाजिक तत्व द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने तथा दंगे एवम सामाजिक कलेश को भड़काने की शिकायत भी पुलिस में दी है। पुलिस ने उक्त शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदू संगठनों में संजय सिंघल, अजय संसरवाल, ओमपाल, बबली सैनी, विवेक सैणी, मंयक महावर, हमराज महावर, हेमन्त शर्मा, सचिन ओबराय, वैभव गुप्ता और गर्वित गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि हिन्दू धर्म के खिलाफ की गई टिप्पणी से हिन्दू समाज को ठेस पहुंची है।
हिन्दू के आराध्य देवता शिव के स्वरुप शिवलिंग को बहुत ही गन्दे और अभद्र तरीके से एक टॉयलेट के साथ जोड़ा गया है इस से पूरे हिन्दू समाज में आक्रोश है। इस तरह की टिप्पणी दंगे व सामाजिक कलेश को भड़काने के लिए किया गया है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए।
आज एक तरफ पूरा विश्व हिन्दू देवी देवताओं के प्रति अपना आदर व्यक्त करता है। वहीं कुछ असमाजिक तत्व जानबुझकर दंगा भड़काने के लिए ऐसी टिप्पणी कर रहे है। अगर इस पर उचित कानूनी कार्रवाई नहीं होती तो हिन्दू समाज को मजबूरन सड़कों पर उतर कर प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।
उन्होंने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि हिन्दू समाज के देवी देवताओं के प्रति भावना को आहत करने वाली अरमान मालिक (महबूब ) के द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। जो माजरा का रहने वाला बतलाया गया है। अरमान मलिक उर्फ मेहबूब जिसकी अहमद मेडीकल स्टोर मिश्रवाला के नजदीक नाई की दुकान है जो मिश्रवाला का रहने वाला है ने यह पोस्ट फेसबुक पर शेयर की है। इसके अतिरिक्त नसीम नाज जो भगवानपुर का रहने वाला है जिसने भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट शेयर की है।
उधर पांवटा साहिब पुलिस थाना के प्रभारी अशोक चौहान ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
