बारिश से चौगान मैदान गीला, वनरक्षक भर्ती प्रभावित

बारिश से चौगान मैदान गीला, वनरक्षक भर्ती प्रभावित

न्यूज़ एप/नाहन

जिला सिरमौर के नाहन में चल रही वनरक्षक भर्ती भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई है।
भारी बारिश के कारण दिनांक 23-09-2021 को नाहन वन वृत्त के द्वारा चौगान मैदान मे वनरक्षक भर्ती के लिए बुलाए प्रतिभागियों को अब दिनांक 27-09-2021 को सुबह आठ बजे शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया है। मैदान गीला होने के कारण दिनांक 23 सितम्बर को केवल दस्तावेज जांच संभव हो सकी। अब इन्ही प्रतिभागीयों को दिनांक 27 को बुलाया गया है।

दिनांक 24-09-21 (शुक्रवार) व 25-09-21 (शनिवार) की शारीरिक भर्ती प्रक्रिया मे फिलहाल कोई बदलाव नही है। इन प्रतिभागीयों की भर्ती प्रक्रिया पूर्व मे जारी एड्मिट कार्ड के अनुसार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!