सतौन में शिलाई कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि…
सतौन में शिलाई कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के दिन शिलाई कांग्रेस ने सतौन में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह सतौन में काँग्रेस मंडल शिलाई की बैठक आयोजित की गई। जिसमें हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के दिन पुष्ष अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनको याद किया गया। जिसमें उनके द्वारा किए गए कार्य को उजागर किया व उनके पदचिन्हों पर चलने का युवाओं विशेष संदेश दिया गया।
इस बैठक मैं विशेष रूप कांग्रेस नेता रामेश्वर शर्मा, मामराज कपूर, जय सिंह, रामलाल, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचि शशी कपूर, सोशल मीडिया उपाध्यक्ष जिला सिरमौर राकेश शर्मा, युवा काँग्रेस मंडल अध्यक्ष अरुण राणा, शिलाई प्रभारी विक्रम पंवार आदि मौजूद थे।
