वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ कारवाई, दो ट्रैक्टरों का 30 हजार जुर्माना…

वन विभाग की अवैध खनन के खिलाफ कारवाई, दो ट्रैक्टरों का 30 हजार जुर्माना…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए 2 ट्रैक्टरों के चालान कर 30 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है। विभाग की इस कारवाई से खनन माफियाओं में अफरातफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के भूपपुर में यमुना नदी में अवैध खनन का कार्य बड़े जोरों पर चला हुआ है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के वनरक्षक संदीप व वनखंड अधिकारी सुमंत ने यमुना नदी में छापेमारी की छापेमारी के दौरान नदी में कुछ ट्रैक्टर अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे वन विभाग की टीम ने 2 ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ा तथा कुछ ट्रैक्टर वन विभाग की टीम को देखकर मौके से भाग खड़े हुए। वन विभाग की टीम ने दोनों ट्रैक्टरों को पकड़कर 30 हजार रूपये का जुर्माना किया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

उधर पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कारवाई करते हुए 2 ट्रैक्टरों के चालान कर 30 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!