राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सिविल अस्पताल में लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरूक…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सिविल अस्पताल में लोगों को कोरोना के प्रति किया जागरूक…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया इस।दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को पंपलेट बांटकर कोरोनावायरस से बचने के बारे में बताया।
सिविल अस्पताल में लोगों की कोरोना टेस्ट करवाने के लिए काफी भीड़ लगी हुई है। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं संघ पांवटा साहिब के सतीश पांडे,बृजेश गुप्ता,भरत राणा, वैभव गुप्ता, हिमांशु मित्तल, राजेंद्र, साहिल गुप्ता आदि ने अस्पताल पहुंचकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाने की अपील करी तथा बताया कि कोरोना से बचने के लिए ह्यूमैनिटी बढ़ाने के लिए क्या क्या उपाय करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना नियमों का पालन करें तथा बेवजह घर से बाहर ना निकले अगर किसी को कोरोना के लक्षण आये तो तुरंत अस्पताल में आकर चिकित्सक से जांच करवा ले। कोरोना के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!