पांवटा साहिब पुलिस की अच्छी पहल,शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को किया कोरोना नियमों के प्रति जागरूक….
पांवटा साहिब पुलिस की अच्छी पहल,शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को किया कोरोना नियमों के प्रति जागरूक….
डीएसपी की पहल, लोगों से की सहयोग की अपील….
कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगीं सख्त कानून कारवाई:वीर बहादुर..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर अपनी टीम के साथ शहर में सड़कों पर उतर कर फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया।
पांवटा साहिब में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। उपमंडल पांवटा साहिब में करीब 400 मामले कोरोना पॉजिटिव है जिसके बाद से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। वीरवार को पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर अपनी पुलिस टीम के साथ शहर के सड़कों पर उतरे और फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान डीएसपी वीर बहादुर व थाना प्रभारी संजय शर्मा ने खुली जीप में बैठकर बैनर लगाकर लोगों से अपील करें की कोरोना नियमों का पालन करें बिना काम के घर से बाहर ना निकले तथा मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें व सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने शहर के व्यापारियों से आग्रह किया कि सभी कोरोना नियमों का पालन करते हुए मास्क ना पहनने वाले लोगों को सामान ना दे। डीएसपी ने अपनी टीम के साथ पुलिस थाना से होते हुए शहर के बीच से होते हुई विश्वकर्मा चौक से होते हुए नेशनल हाईवे सड़क पर निकलकर फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए शहरवासी प्रशासन का सहयोग करें तथा अपने आप और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।
