18 व 19 अक्तूबर को होगा राज्यस्तरीय यमुना शरद् महोत्सव,CM को देगें न्योता….
18 व 19 अक्तूबर को होगा राज्यस्तरीय यमुना शरद् महोत्सव,CM को देगें न्योता….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में होने वालें राज्यस्तरीय यमुना शरद महोत्सव को लेकर एसडीएम ने प्रशासन अधिकारी व संस्थाओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
पांवटा साहिब में 18 व 19 अक्तूबर को होने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम को लेकर पांवटा साहिब के एसडीएम विवेक महाजन के अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया की राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। इस वर्ष यमुना शरद महोत्सव साकेतिक रुप में नहीं ब्लकि पूरे हर्षाेल्लास व रीति रिवाज के साथ आयोजित किया जाएगा ।
इस बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया ।
एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि इस वर्ष यमुना शरद महोत्सव कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
बैठक में डीएसपी बीर बहादुर,बीडीसी अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, राजेंद्र तिवारी,नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर,सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा,मदनमोहन शर्मा, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा,सतीश गोयल, अनिंदर सिंह नॉटी,राजेन्द्र शर्मा,अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।
