दिनेश चौहान उपाध्यक्ष तो भागीरथ शर्मा को महासचिव की कमान 

दिनेश चौहान उपाध्यक्ष तो भागीरथ शर्मा को महासचिव की कमान 

हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के प्रधान ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, चंडीगढ़ के मेयर होंगे सलाहकार, देखें कमेटी की पूरी सूची…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल महासभा चंडीगढ़ (रजि) की आज मुनि मंदिर सेक्टर 23 चंडीगढ़ में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दो साल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधान पृथ्वी सिंह जो कि निर्विरोध सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किये गये थे, उन्होंने कमेटी का विस्तार
करते हुए नई कमेटी का गठन किया। इसमे उपाध्यक्ष सिरमौर से दिनेश चौहान सहित संजीव कुमार, विनोद राणा और विकास कश्यप को बनाया गया। महासचिव भगीरथ शर्मा, और सचिव प्रशासन का कार्यभार रमेश सहोरे को दिया गया। सलाहकार में मेयर चंडीगढ़ रवि कांत शर्मा, एडवोकेट आरके राणा और एम एल राणा के नाम शामिल है। वित सचिव देशराज चौधरी और सचिव अजय कुमार और  संजीव शर्मा को बनाया गया है। संयुक्त सचिव का कार्यभार जे एस राणा और सरूप सिंह, कार्यालय आईटी सचिव शिशुपाल, संगठन सचिव सुरेन्द्र कुमार और रोशन भारद्वाज, ऑडिटर राकेश मनकोटिया, राजेश शर्मा और प्रेम वर्मा, प्रेस सलाहकार नलिन आचार्य, प्रेस सचिव विष्णु मोहन विक्रांत को बनाया गया है।
इसी तरह चीफ पैटर्न एम पी अग्निहोत्री, सतीश शर्मा, पैटर्न एस एल डोगरा,
आर एस जसवाल, मनोहर लाल धीमान, जीएस पटियाल, के एल दियोल और वी के बाली के नाम शामिल है। जिला के मुख्या मे जसवंत सिंह राणा, अमर सिंह, बलवंत सिंह ठाकुर, अशोक कुमार शर्मा, विनोद डोगरा, डाॅ करम चंद, अनिल शर्मा, अभय चंदेल, जयप्रकाश शर्मा और सचिन रायजादा है। इसी प्रकार राज्य काॅर्डिनेटर राकेश दत्ता, राजपाल डोगरा कशमीर चंद वर्मा और 25 एग्जीकयुटिव सदस्य शामिल किए गये हैं। प्रधान पृथ्वी सिंह ने फिर दौहराया कि सभी के सहयोग से महासभा चंडीगढ़ मे रहने वाले हिमाचल के लोगों के कल्याण के लिए कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!