वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोलन की टीम रही विजेता, मुख्यअतिथि कुलदीप राणा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित…
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोलन की टीम रही विजेता, मुख्यअतिथि कुलदीप राणा ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित…
शिलाई क्षेत्र की बेटियों ने खेलकूद में किया क्षेत्र का नाम रोशन:कुलदीप राणा
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
गिरिपार क्षेत्र के सतौन में चल रहे दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोलन ने हरिपुधार की टीम को हराकर ट्राफी अपने नाम की। इस प्रतियोगिता का समापन कबड्डी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा ने किया।
जानकारी के अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश द्धार सतौन के खेल मैदान में नवयुवक मंडल ने दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसमें क्षेत्र की 28 टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल के फाईनल मुकाबला पीजी कॉलेज सोलन व आईटीआई हरिपुधार के बीच हुआ। फाईनल मुकाबले में पीजी कॉलेज सोलन ने 2-0 से हरिपुधार की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। वॉलीबॉल के प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पीजी कॉलेज सोलन के जितेंद्र कुमार को चुना गया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सम्मान पर कबड्डी संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप राणा ने मुख्यअतिथि के रूप में शिकरत की। जबकी सतौन पंचायत की बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान विषिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रही।
मुख्यअतिथि का नवयुवक मंडल सतौन ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यअतिथि कुलदीप राणा ने अपने संबोधन में कहा की इस तरह के प्रतियोगिता करवाने से युवाओं में आपसी भाईचारा बना रहता है। उन्होंने कहा की खेल को खेल की भावनाओं से खेलना चाहिए। कुलदीप राणा ने कहा कि वॉलीबॉल के साथ साथ कबड्डी का आयोजन भी करें क्यूंकि
क्षेत्र की कई बेटियों ने कबड्डी के क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर क्षेत्र के साथ साथ देश नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा की खेल के क्षेत्र में जिला सिरमौर आगें बड़े। उन्होंने कहा की हमारे ग्रामीण क्षेत्र में कई प्रतिभा है लेकिन उन्हें मंच नहीं मिलने के कारण वह आगें नहीं आ पाता। इस लिए इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिता करवाते रहना चाहिये जिससे प्रतिभा आगें आ सके। कुलदीप राणा ने कहा कि खेलकूद करने से युवा नशे से भी दूर रहता है। इस लिए समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिता करवाते रहना चाहिए। मुख्यअतिथि कुलदीप राणा ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
सतौन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया की सतौन खेल मैदान में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें क्षेत्र की 28 टीमें भाग लिया।
इस मौके पर सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान,उपप्रधान गुलाब सिंह ठाकुर,सुनील कपूर, नरेंद्र ठाकुर, राजेश चौहान,सतीश शर्मा, जोगेंद्र चौहान,कुलदीप शर्मा, संजय नेगी,प्रेम चौहान, दयाराम तोमर, नरेश तोमर,प्रताप ठाकुर,अजय शर्मा, नरेश चौहान,केशव नेगी, पिंकू, आयूष, प्रवीण, कपिल, शंकर, गौरव, विशाल, नीरज, तरूण, मनोज कुमार, अनिल, मनीष आदि मौजूद थे।
