ABCI कंपनी की मनमानी, प्रदेश सरकार को लगा रही लाखों का चूना

ABCI कंपनी की मनमानी, प्रदेश सरकार को लगा रही लाखों का चूना

खनन विभाग की अनुमति के बिना सीसीआई राजबन में डाल रहे मिट्टी…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे पर काम कर रही एबीसीआई कंपनी खनन विभाग के बगैर अनुमति के सीसीआई राजबन में लाखों टन मिट्टी डाल रहे है। जिससे सरकार को लाखों रूपये रॉयल्टी का चूना लग रहा है।
लेकिन कंपनी धड़ल्ले से प्रतिदिन सीसीआई में मिट्टी के ट्रक डाल रहे है। लेकिन खनन विभाग के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे है। जिससे खनन विभाग पर भी कई सवालिया निशान खड़े हो रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिन पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चला हुआ है। पांवटा साहिब से सतौन तक सड़क का निर्माण कार्य एबीसीआई कंपनी को मिला हुआ है तथा इन दिन एबीसीआई कंपनी ने राजबन से सिरमौर तक सड़क के खुदाई का काम चलाया हुआ है। लेकिन कंपनी सड़क से निकलने वालें मिट्टी को डंपिंग साईट के बजाय खनन विभाग के बगैर अनुमति के लाखों टन मिट्टी सीसीआई राजबन में ट्रकों से डाल रहे है। जिससे सरकार को लाखों रूपये के रॉयल्टी का चूना लग रहा है। हैरानी की बात तो यह है की मिट्टी से भरें ट्रक राजबन में स्थित खनन विभाग की चैक पोस्ट के सामने से ही गुजर रहे है। लेकिन खनन विभाग इस पर कोई कारवाई नहीं कर रहा है। जिससे खनन विभाग पर भी कई सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

उधर जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया की सीसीआई राजबन में एबीसीआई कंपनी द्धारा डाली गई मिट्टी के स्टॉक का एसेसमेंट किया जाएगा तथा कंपनी से रॉयल्टी वसूल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!