कोटगा गांव के युवाओं को अच्छे कार्य करने पर वन विभाग ने किया सम्मानित, जंगल को बचाया था आग से…
कोटगा गांव के युवाओं को अच्छे कार्य करने पर वन विभाग ने किया सम्मानित, जंगल को बचाया था आग से…
धमौण महिला मंडल को भी किया सम्मानित..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
भीषण गर्मी में जंगलों को आग से बचाने के लिए कोटगा नवयुवक मंडल को वन विभाग ने वन महोत्सव के कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कोटगा नवयुवक मंडल ने भीषण गर्मी में भितरकुई के जंगल में आग पर काबू करने के लिए दिनरात मेहनत की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सतौन पंचायत के स्वर्णिम वाटिका में 72वां वन महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में नवयुवक मंडल कोटगा,महिला मंडल धमौन व नवयुवक डोबरी सालवाला को अच्छे काम करने के लिए सम्मानित किया गया। बताया जा रहा है की गर्मी के मौसम में जाजली बीट के भितरकुई के जंगल में भीषण आग लग गई थी। इस दौरान कोटगा गांव के करीब 30 युवा तुरंत जंगल में पहुंच गए तथा आग पर काबू पाने में जूट गये थे कढ़ी मेहनत से युवाओं ने वन विभाग की टीम के साथ आग पर काबू पाया था। धमौण की महिलाओं ने जंगल को गोद लिया है जिसमें सैकड़ों पेड़ लगये है। जिसकी देखभाल भी यही महिलाएं करती है। इसके साथ साथ डोबरी सालवाला के युवा जंगल में आग लगने पर व पौधारोपण के दौरान वन विभाग के सहयोग करने के लिए खाने व पीने के पानी व्यवस्था करते है। कार्यक्रम कर्म में मुख्यअतिथि बलदेव तोमर और डीएफओ श्रेष्ठा नंद ने इन्हें सम्मानित किया गया।
