Mussoorie News: मसूरी को बड़ा तोहफा, 16 एकड़ में बनेगा इको पार्क, जानिए क्या होगी खासियत

Mussoorie News: मसूरी को बड़ा तोहफा, 16 एकड़ में बनेगा इको पार्क, जानिए क्या होगी खासियत

न्यूज़ एप/मसूरी 

इस पार्क में ऊपर से नीचे और नीचे से ऊपर ट्रैकिंग किया जा सकेगा और मसूरी के प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छ वातावरण का पर्यटक आनंद ले पाएंगे वहीं स्वास्थ्य लाभ भी मिल पायेगा। इस पार्क में दोनों ओर रोड है जिससे किसी को यहां आने में परेशानी नहीं होगी।

उत्तराखंड के मसूरी में 16 एकड़ की भूमि पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण इको पार्क बनाने जा रहा है जो देष विदेष से मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बनेगा वह मसूरी में पर्यटन व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। मसूरी में इको पार्क बनाये जाने का प्रस्ताव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में पास हो गया है जिसके बाद गुरुवार को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया द्वारा विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी हुसैन गंज के पास बनने वाले इको पार्क की जगह का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि मसूरी में इको पार्क बनाये जाने को लेकर अधिकारियों के साथ स्थानीय निरीक्षण कर डीपीआर तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। वह वित्तीय स्वीकृति और वन विभाग की अनुमति के बाद इको पार्क के निर्माण का काम शुरू कर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि 16 हेक्टेयर में फैला प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है, जिसको ट्रेकिंग के लिए बनाया जायेगा। वहीं इसके प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए इसका विकास किया जायेगा ताकि इसकी हरियाली प्रभावित न हो । उन्होंने कहा कि इस पार्क के एक ओर आईटीबीपी की भूमि है और दूसरी ओर नगर पालिका की भूमि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!