कांटी मशवा स्कूल के अध्यक्ष चुनें नरेश चौहान..

कांटी मशवा स्कूल के अध्यक्ष चुनें नरेश चौहान..

स्कूल के उत्थान के लिए किए जायेंगे काम:नरेश चौहान।

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांटी मशवा में प्रधानाचार्य सुकेश नेगी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में नरेश चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांटी मशवा में एसएमसी के चुनाव को लेकर बैठक की गई। इस दौरान स्कूल की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में नरेश चौहान को सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधक कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। जबकी स्कूल के प्रधानाचार्य सुकेश नेगी को सचिव व गोपाल कंवर,सीमा कंवर, प्रदीप कुमार, पानो देवी, कंठी राम,अनिता व जगदीश शर्मा को सदस्य नियुक्ति किया गया। एसएमसी अध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया की स्कूल के उत्थान के लिए कार्य किया जायेगा तथा बच्चों की शिक्षा में किस तरह से सुधार हो इसके लिए स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर काम किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!