पांवटा साहिब में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, चलती भट्टी के साथ एक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, चलती भट्टी के साथ एक गिरफ्तार

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के पंचपहिया पुल के नजदीक अवैध रूप से बन रही शराब की भट्टी को पुलिस ने किया नष्ट एक व्यक्ति को लिया हिरासत में।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पांवटा साहिब के पंचपहिया पुल के नजदीक अवैध शराब की भट्ठियां चलाकर सरेआम अवैध रूप से शराब का कारोबार चलाया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम में एएसपी शिवानी मेहला के नेतृत्व में ASI , HC अनिल तोमर, HHC राजेन्द्र व गौरव ने पंचपहिया खाला क्षेत्र में छापामारी की।

छापामारी के दौरान पंचपहिया पुल से करीब एक किलोमीटर आगे नाले मे समय करीब 6:30 बजे पहुंचे तो नाले के बीच एक चलती भट्टी के पास एक व्यक्ति बैठा हुआ पाया जो भट्टी के नीचे जलती आग में लकड़ियां लगा रहा था।
पुलिस को आता देख वह भागने लगा जिसे पुलिस की मदद से रोका गया तथा पूछताछ की गई पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपनी पहचान महेन्द्र सिंह पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव खैरी डा0 कोटडी ब्यास उम्र 51 वर्ष बताई।
मौके पर चलती भट्टी के ड्रम से 2 प्लास्टिक की पाइप द्वारा 2 एलुमिनियम के बंटों में शराब निकलती पाई गई। इसके साथ ही बरामद शराब दो बोतलों, भट्टी के उपकरण, एक ड्रम लोहा, 2 प्लास्टिक पाईप बरंग काले 2 एल्मुनियम के बंटों को पुलिस 11 कब्जे में लिया गया है।
डीएसपी बीर बहादुर में मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी महेन्द्र सिंह के खिलाफ धारा 39(1)a, c HP Excise Act के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!