ऋषभ शर्मा ने दूसरी बार संभाला पांवटा साहिब तहसीलदार का पदभार

ऋषभ शर्मा ने दूसरी बार संभाला पांवटा साहिब तहसीलदार का पदभार

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब तहसील कार्यालय में तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने दूसरी बार अपना पदभार संभाल लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषभ शर्मा इससे पहले भी पांवटा साहिब में तहसीलदार के पद पर तैनात थे तथा लोकसभा चुनाव के दौरान उनका तबादला शिमला ग्रामीण में हुआ था वहां से फिर से ऋषभ शर्मा का तबादला पांवटा साहिब के लिए हुआ। बुधवार को ऋषभ शर्मा ने पांवटा साहिब में तहसीलदार पद पर कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले इस पद पर संजीव गुप्ता तैनात थे। जिनका तबादला शिमला ग्रामीण के लिए हुआ है। पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि पांवटा साहिब में विकास कार्य को प्राथमिकता दी जायेगी साथ ही कहा कि सभी तरह के कार्य को समय पर निपटारा किया जायेगा और गरीब लोगों को काम में प्राथमिकता दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!