पांवटा साहिब-शिलाई NH 707 को लेकर क्या है आगे की योजना…
पांवटा साहिब-शिलाई NH 707 को लेकर क्या है आगे की योजना…
इन वैकल्पिक मार्गों पर युद्ध स्तर पर किया काम शुरू…
बलदेव तोमर ने पत्रकार वार्ता कर दी ये अहम जानकारी..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष व शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे 707 को सुचारु रुप से चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि 7 दिन के भीतर यह मार्ग सुचारु रुप से चालू हो जाएगा। बलदेव तोमर ने मंगलवार को यमुना होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जवाब में कहा कि एनएच 707 पर डेढ़ सौ मीटर ढह जाने के बाद प्रशासन तीन वैकल्पिक मार्गों पर काम कर रहा है।
इसमें से एक वैकल्पिक मार्ग को चालू किया जा चुका है जबकि दो पर काम शुरू कर दिया गया है। जिन्हें 7 दिन के भीतर चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौसम की विषम परिस्थितियों के कारण वहां काम करने वाले को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी यहां जल्द से जल्द इस रास्ते को चालू किए जाने की उम्मीद है।
पूर्व विधायक ने कहा बलदेव तोमर ने कहा कि जहां तक एनएच 707 को चालू किए जाने की बात है, यहां जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम सर्वे के लिए पहुंच गई है। इसके सर्वे के बाद जल्द ही उस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इसे जल्द से जल्द चालू किया जाएगा।
