तेज तुफान आने से अजोली स्कूल की सुरक्षा दीवार ध्वस्त, लाखों रूपये का नुकसान..
तेज तुफान आने से अजोली स्कूल की सुरक्षा दीवार ध्वस्त, लाखों रूपये का नुकसान..
उप प्रधानाचार्य, पंचायत प्रधान ने लिया मौके का जायजा…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में देर रात को तेज तुफान आने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजोली की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को बारिश होने के साथ साथ तेज तूफान आया है। जिससे लोगों की आम की फसल को भी नुक्सान हुआ है। इसके साथ साथ तेज आंधी ने राजकी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजोली की सुरक्षा दीवार और साईकिल स्टैंड भी ध्वस्त हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही स्कूल के उप प्रधानाचार्य नरेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा पंचायत के प्रधान को सूचना दी गई। जिसके बाद पंचायत प्रधान नरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे तथा नुक्सान का जायजा लिया गया। दीवार गिरने से स्कूल को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है।
उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजोली के उप प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने बताया की तेज तुफान आने से स्कूल की सुरक्षा दीवार और साईकिल स्टैंड ध्वस्त हो गया है। जिस कारण लाखों रूपये के नुकसान हुआ है।
