वन विभाग की टीम ने बाईला के जंगल में छापेमारी कर चार शिकारियों को जानवरों के साथ दबोचने में सफलता की हासिल.
वन विभाग की टीम ने बाईला के जंगल में छापेमारी कर चार शिकारियों को जानवरों के साथ दबोचने में सफलता की हासिल…
वन्यप्राणी अधिनियम की धारा के तहत पुलिस में मामला दर्ज करवाकर जांच की शुरू…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
वन मंडल पांवटा साहिब के बाईला के जंगल में वन विभाग की टीम ने चार शिकारी को मृत जानवर के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है। वन्यप्राणी अधिनियम की धारा 9 व 40 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के वन विभाग के अधिकारी को सूचना मिली की बाईला के कांसर के जंगल में चार शिकारी जानवर के शिकार करने गये हुए है। जिसके बाद डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बी.ओ अभय कुमार, बी.ओ दलीप, वनरक्षक चेतराम, दयाराम, अमित, प्रवीण, कैलाश, वनकर्मी राजेश आदि की टीम को मौके पर भेजा। वन विभाग की टीम ने जंगल में चार शिकारियों को को दो मृत व एक जीवित गोह जानवर के साथ दबोचे गये है। बताया जा रहा है की यह शिकारी काफी समय से जंगल में जानवरों का शिकार करते है। जिसके बाद वन विभाग ने इनके खिलाफ कारवाई की गई है। वन विभाग की टीम ने चारो शिकारी को पुलिस के हवाले कर दिया है तथा पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने बताया की वन विभाग की टीम ने चार लोगों को जानवर के शिकार करते हुए दबोचा है तथा वन्यप्राणी अधिनियम की धारा 9 व 40 के तहत पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।
