खनन विभाग की कारवाई,3 ट्रकों के चालान कर 34500 रूपये का वसूला जुर्माना…

खनन विभाग की कारवाई,3 ट्रकों के चालान कर 34500 रूपये का वसूला जुर्माना…

MO के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने देर रात को लगाया नाका…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा करते हुए तीन ट्रक के चालान कर 34500 रुपए का जुर्माना घोषित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन विभाग को काफी दिनों से अवैध खनन के बारे में शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज के निर्देश पर राजबन माइनिंग चेक पोस्ट के स्पेक्टर संजीव की अगुवाई में खनन विभाग की टीम ने देर रात को पांवटा साहिब में नाका लगाया। इस दौरान खनन विभाग की टीम ने पूरी रात क्रेशर जॉन से आने वाले ट्रकों की जांच की। नाके के दौरान तीन ट्रकों में अवैध रूप से रेत,बजरी पाई गई। जिस पर खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों के चालान कर ₹34500 का जुर्माना वसूल किया गया है। खनन विभाग की टीम पिछले काफी दिनों से रात को नाके लगाकर ट्रकों की जांच कर रहे हैं।
उधर जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया की खनन विभाग की टीम ने देर रात को नाका लगाकर तीन ट्रकों के चालान कर ₹34500 का जुर्माना वसूल किया गया है। विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!