हरियाणा की पुत्रवधू बनी लाहौल की बेटी की शादी में सिरमौरी व्यंजन का जायका

हरियाणा की पुत्रवधू बनी लाहौल की बेटी की शादी में सिरमौरी व्यंजन का जायका

बेहद सादगी से परिणय सूत्र में बंधे आईपीएस-आईएफएस अधिकारी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हरियाणा के भारतीय वन सेवा अधिकारी कुणाल अंग्रिश के साथ परिणय सूत्र में बंधी लाहौल की आईपीएस बेटी डाॅ. मोनिका भुटूंगरू की शादी पांवटा साहिब के होटल में सादगी से हुई। शादी ही बेहद ही गोपनीय रखी गई थी। शिमला में बतौर पुलिस अधीक्षक तैनात आईपीएस डाॅ. मोनिका की शादी की भनक किसी को नहीं थी। इस शादी समारोह की खास बात ये रही कि चुनिंदा मेहमानों को सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के व्यंजन परोसे गए। इसके लिए वर पक्ष की तरफ से खास व्यवस्था की गई थी। बता दें कि पांवटा साहिब में डीएफओ के पद पर तैनात कुणाल अंग्रिश मूलतः हरियाणा के हैं। जबकि आईपीएस अधिकारी डाॅ. मोनिका जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति की रहने वाली हैं। शादी में हिस्सा लेने वाले मेहमानों ने सिरमौरी व्यंजनों का जमकर मजा लिया। ऐसा भी बताया जा रहा है कि वर व वधू पक्ष के अधिकतर मेहमानों ने सिरमौरी व्यंजनों का जायका पहली बार लिया। इसमें पटांडे, सिडकू, बेडोली व असकलियां इत्यादि को शामिल किया गया था। रोचक बात ये है कि व्यंजनों के लिए खास शुद्ध देसी घी का भी इंतजाम किया गया था। उल्लेखनीय है कि ट्रांसगिरि क्षेत्रों में घर पर शादी समारोह होने पर कारबारिया इन व्यंजनों को बनाने की जिम्मेदारी संभालते हैं। हिमाचल के पुलिस व वन महकमों में ये शादी खासी चर्चा में है। सोशल मीडिया में अधिकारियों को बधाई संदेश देने की बाढ़ आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!