सड़को पर पानी हुआ जाम,लोगों का पैदल चलना हुआ मुश्किल…

सड़को पर पानी हुआ जाम,लोगों का पैदल चलना हुआ मुश्किल…

कई वर्षो से जलभराव की समस्या से जूझ रहे है शहरवासी…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 8 के सिंघल वाली गली में बरसात होने पर सड़क पर जलभराव होने से लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरसात के मौसम में पांवटा साहिब शहर में कई जगह पर जलभराव की समस्या रहेती है। हल्की सी बारिश में शहर की गलियों में पानी भर जाता है। जिससे सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। रविवार को दोपहर को बारिश होने से बसस्टैंड से सिंघल वाली गली में दो-दो फुट पानी भर गया जिससे पैदल वहां से निकलना मुश्किल हो गया। शहर के निवासी विनोद सिंघल, नीरज कुमार,नीरज गुप्ता आदि ने बताया की वार्ड नंबर 8 में हल्की सी बारिश होने पर सड़क पर पानी भर जाता है। पिछले काफी समय से इस गली में पानी की निकासी की समस्या हो रही है। जिससे लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।

उधर नगर परिषद पांवटा साहिब के कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह बेदी ने बताया की गली में नाली की सफाई कर जलभराव की समस्या को ठीक किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!