पांवटा साहिब में 23 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

पांवटा साहिब में 23 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब के धौलाकुआं में 23 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलाकुंआ की 23 वर्षीय नीलम की शुक्रवार दोपहर को अपने परिजनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवती अपने कमरें में गई और जहरीला पदार्थ निगल लिया। कुछ देर बाद परिजन जब युवती के कमरें में गये तो देखा की युवती की हालात खराब थी। जिसके बाद परिजन युवती को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गये। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवती को गंभीर अवस्था में हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया। नाहन ले जाते समय युवती ने रास्तें में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामलें की पुष्टि करते हुए बताया की। एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!