सासंद रामस्वरूप शर्मा की मौत के मामलें में विधायक ने करी सीबीआई जांच की मांग….
सासंद रामस्वरूप शर्मा की मौत के मामलें में विधायक ने करी सीबीआई जांच की मांग….
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा के मौत के मामलें की सीबीआई जांच की मांग की है। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने फैसबुक पैज पर पोस्ट करते हुये लिखा है कि जिस परिस्थिति में सांसद राम स्वरूप जी की आत्महत्या हुई हैं , उस पूरे प्रकरण की CBI जाँच होनी चाहिए , व प्रदेश के एक सम्मानीय नेता थे। उन्होंने लिखा की प्रदेश भर में इस घटना पर कई क़यास लगाए जा रहे हैं, जिन्हें दूर करने के लिए निष्पक्ष जाँच होना बहुत ज़रूरी हैं। विधायक विक्रमादित्य सिंह के पोस्ट डालने के बाद कई लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है और अधिक्तर लोग सीबीआई जांच का समर्थन कर रहे है।
गौर को की मंडी ससंदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव दिल्ली में पुलिस ने उनके कमरे से बरामद किया था। सांसद के निधन की खबर फैलते ही पुरे प्रदेश में शौक की लहर तोड़ पड़ी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने दुखद प्रकट किया है।
