स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव के कारण सड़कों पर उतरकर ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी…..
स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव के कारण सड़कों पर उतरकर ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी…..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब – गिरीपार क्षेत्र के आंजभोज के राजपुर में स्वास्थ्य सुविधा के आभाव के कारण ग्रामीणों ने सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की है। राजपुर नागरिक स्वास्थ्य केंद्र में काफी लम्बे समय चिकित्सकों व फार्मासिस्ट के पद खाली पड़े हुये है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आंजभोज के सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण व पत्रकार प्रेम वर्मा, अश्विनी, पूर्व उपप्रधान रणबीर, संजीव आदि ने बताया कि राजपुर नागरिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर, एक लैब टेकशियन व एक पद नर्स का खाली है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में खाली पड़े पदों को लेकर कई बार नेताओ व विभाग को ज्ञापन सौप चुके हैं, लेकिन कोई उचित समाधान नही मिला। उन्होंने कहा कि जनमंच में भी यह मुद्दा उठाया गया लेकिन उसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नही हुआ है।
क्षेत्रीय ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नही हुआ तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएगें। जिसकी जिम्मेदार सरकार व प्रशासन होगा। दर्जनों ग्रामीणों ने सड़क पर उतकर स्वास्थ्य विभाग व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
