कोरोना काल में सरकार लोगों के चालान करने के बजाएं सुविधा उपलब्ध करवाएं….

कोरोना काल में सरकार लोगों के चालान करने के बजाएं सुविधा उपलब्ध करवाएं….

पांवटा की जनता कोरोना से त्रस्त है लेकिन ऊर्जा मंत्री जी एक महीने से प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं ला पाए….

अगर सरकार सड़कों के गड्ढे नहीं भर सकती तो वह कांग्रेस को सड़कों के गड्ढे भरने की अनुमति दें: अश्वनी

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में दिन प्रतिदिन कोरोना के दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन सरकार सहायता करने के बजाए लोगों को चालान करवा रहे हैं। यह बयान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता कर कहा की क्षेत्र की जनता कोरोना फैलने के कारण त्रस्त है। लेकिन यहां पर एक महीने से प्रशासनिक अधिकारियों के पद खाली है। उन्होंने कहा की एक महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन अभी तक एसडीएम नहीं ला सके है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी गरीब लोगों के चालान के बजाये मास्क व सेनीटाइजर उपलब्ध करवाये पुलिस छोटी छोटी गाड़ियों के चालान करते है लेकिन ओबर लोड़ ट्रकों के चालान नहीं करते। भाजपा के राज में सड़को की हालत खस्ता है तथा अस्पतालों में डॉक्टरों की सुविधा नहीं है। जिससे लोग परेशान है। मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि अगर सरकार सड़को के गड्ढे नहीं भर सकते तो सरकार हमारे को गड्ढों भरने की इजाजत दे। कांग्रेस चंदा इकट्ठा कर सड़को के गड्ढे भर लेगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में मुख्य गली गली में प्रसार करने गए उसके बावजूद भी जनता ने सरकार को दिखा दिया है कि अब जनता भाजपा सरकार से परेशान है तथा जनता ने सरकार को नकार दिया है साथ ही कहा की ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कांग्रेस सरकार के द्धारा पांवटा साहिब में बनाए गए फूलों का उद्घाटन भी नहीं करवा पा रहे है।
इस दौरान इनके साथ कांग्रेस लीगल सेल के सचिव दिनेश चौहान व रामप्रकाश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!