गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन स्कूल में स्टाफ का अभाव,350 से अधिक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित….

गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन स्कूल में स्टाफ का अभाव,350 से अधिक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरिपार क्षेत्र के 10 पंचायतों का केंद्र बिंदु सतौन के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पिछले लम्बे समय से प्रधानाचार्य सहित चार पद रिक्त है।जिस कारण 350 से अधिक बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लेकिन शिक्षा विभाग का इस और कोई ध्यान नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई विधानसभा क्षेत्र का मुख्य द्वार सतौन के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में करीब 12 पंचायतों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। लेकिन स्कूल में पिछले 4 महीनों से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। इसके साथ साथ प्रवक्ता कॉमर्स, प्रवक्ता फिजिक्स व टीजीटी नॉन मेडिकल का पद करीब एक साल से खाली है। सतौनपंचायत की प्रधान ममता देवी, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, उप प्रधान गुलाब सिंह, पूर्व उपप्रधान रामेश्वर शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष दयाराम तोमर आदि ने बताया कि राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन में करीब 10 पंचायतों के 354 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया कि करीब 4 महीने पहले स्कूल में तैनात प्रधानाचार्य की सेवानिवृत्ति हो गई थी जिसके बाद से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रवक्ता कॉमर्स,प्रवक्ता फिजिक्स व टीजीटी नॉन मेडिकल का पद भी करीब एक साल से खाली पड़ा है। जिस कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार पंचायत से प्रस्ताव पारित कर संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को पद भरने के लिए भेजा गया है। लेकिन अभी तक भी सरकार व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया है। जिस कारण सरकार के प्रति लोगों में खासा रोष है।
उधर शिक्षा विभाग नाहन के उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि सतौन स्कूल में खाली पड़े पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!