दुःखद-मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा का दिल्ली में निधन…

दुःखद-मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा का दिल्ली में निधन…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्‍वरूप शर्मा का दिल्‍ली के अस्‍पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्‍वस्‍थ थे। लेकिन अब उनके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार बताया जा रहा था, उन्‍होंने दिल्‍ली के राममनोहर लोहिया अस्‍पताल में अंतिम सांस ली।

रामस्‍वरूप शर्मा इस बार मंडी संसदीय क्षेत्र से दूसरी बार सांसद बने थे। सामान्‍य परिवार से संबंध रखने वाले रामस्‍वरूप शर्मा मूलत मंडी जिला के जोगेंद्रनगर के रहने वाले थे। संगठन के कार्यों में भी वह सक्रिय रहते थे। जिला मंडी के भाजपा अध्‍यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि सांसद के निधन की सूचना मिली है। पार्टी पदाधिकारी व कुछ उनके करीबी लोग दिल्‍ली के लिए रवाना हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!