प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाल करेंगे,भाजपा डूबता हुआ जाहज,लोगों ने छलांग मारनी शुरू करी,अधिकारियों ने भागना किया शुरू :अग्निहोत्री
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाल करेंगे,भाजपा डूबता हुआ जाहज,लोगों ने छलांग मारनी शुरू करी,अधिकारियों ने भागना किया शुरू :अग्निहोत्री
वाईएस परमार ने हिमाचल को बनाया व वीरभद्र सिंह ने हिमाचल को संवारा है..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में आयोजित महिला महा पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोई गलत फैमी में ना रहे तीन महिने बाद कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा की जो सरकार इस समय में प्रदेश में है वह ना तेरी है ना मेरी है यह सरकार लूटेरी है। मुकेश अग्निहोत्री बिना नाम लेते हुए मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा की मुख्यमंत्री मेरे उपर हमला करते हैं।

भाजपा का जाहज डूब रहा है लोगों ने छलांग मारनी शुरू कर दी है तथा अधिकारियों ने भागना शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव चले गए, डीजीपी ने जाने के लिए आवेदन किया है अब मुख्यमंत्री के जाने का समय है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की हमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर वाईएस परमार और वीरभद्र सिंह पर नाज है। वाईएस परमार ने हिमाचल को बनाया है और वीरभद्र सिंह ने हिमाचल को निखारा है। उन्होंने कहा की वीरभद्र सिंह ने अपने जीवन में बहुत सम्मान पाया है तथा होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से जीवित होगें। उन्होंने कहा की भाजपा ने श्मशानघाट पर भी जीएसटी लगा दिया है इससे अच्छा तो बच्चे पैदा होने पर लगाते कम से कम श्मशानघाट तो छोड़ देते। उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर को नौकरियों को बेचने के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार बनने पर हम 5 लाख नौकरियां पैंशन वाली नौकरी देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की जिन्होंने नौकरियों में हेरा फेरी की है वह सलाखों के पीछे होगें। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहले बैठक में बहाल करेगें। उन्होंने कहा की पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी सरकार में ऊर्जा मंत्री बने हैं लेकिन बिजली के बहुत बुरे हाल है जिस कारण प्रदेश की जनता बिजली के कटो से परेशान हैं।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवर अजय बहादुर, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, अमित नंदा, दलीप चौहान, इकबाल मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौहान, विशाल वालिया, कुंजना सिंह, राजेंद्र शर्मा, ओंकार सिंह, देवराज नेगी, शशि कपूर, धनवीर कपूर, ममता चौहान, सुनीता शर्मा, सुजाता शर्मा, सुखा धीमान, सेना देवी आदि मौजूद थे।
