नैशनल हाईवे पर कार के ट्रक में टकराने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत..
नैशनल हाईवे पर कार के ट्रक में टकराने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत..
पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी..
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
देहरादून चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पांवटा साहिब के रैनबेक्सी चौक पर कार के ट्रक से टकराने के कारण एक 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरप्रताप सिंह 30 पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी पांवटा साहिब अपनी कार से बद्रीपुर से बातापुल की तरफ जा रहा था की रैनबैक्सी चौक पर कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की कार ट्रक में बहुत जोर से टकराई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच मैं जुट गये है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया की एक कार के ट्रक में टकराने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
