पांवटा साहिब में तिब्बती समुदाय के लोगों ने चीन के खिलाफ निकाली रैली

पांवटा साहिब में तिब्बती समुदाय के लोगों ने चीन के खिलाफ निकाली रैली

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब और पुरुवाला के क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ ने पांवटा साहिब में भूपपुर से बद्रीपुर, वाई-पॉइंट और मुख्य बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय तक एक शांतिपूर्ण विरोध रैली का आयोजन किया गया। तिब्बती महिला विद्रोह की 65वीं वर्षगांठ की निंदा करी। क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ पांवटा साहिब के अध्यक्ष पेमा ने बताया कि तिब्बती महिलाएं विद्रोह कर रही थीं और चीन के कब्जे वाले तिब्बत ने विरोध करने वाली महिलाओं को कुचल दिया। हम बरसी मनाने और उन शहीद महिलाओं को याद करने के लिए शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि चीनी सरकार से विशेष आग्रह कि हम संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध करते हैं कि एक बिजली परियोजना के निर्माण के संबंध में तिब्बती खाम देगे ग्रामीणों और भिक्षुओं के प्रति चीनी क्रूर कृत्य को रोकें।
परमपावन महान 14वें दलाई लामा और तिब्बती लोगों द्वारा शुरू किए गए मध्यम मार्ग का सम्मान करें। रचनात्मक बातचीत करें केंद्रीय तिब्बती प्रशासन।
कृपया पंचेन लामा और सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!