शर्मनाक : जब बुजुर्ग महिला का शव डंडे से बांध सड़क तक पहुंचाना पड़ा..
शर्मनाक : जब बुजुर्ग महिला का शव डंडे से बांध सड़क तक पहुंचाना पड़ा..
कोरोना संक्रमित भी नहीं थी ये बुजुर्ग महिला…
खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने अपने दो खिलाड़ियों के साथ मदद को सामने आए
न्यूज़ एप/मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख कर किसी का भी मन पसीज जाए।
यहां एक बुजुर्ग महिला को कंधा देने के लिए जब आस पास, पड़ोस व गांव-खेड़े के लोग सामने नहीं आए तो एथलेटिक्स सेंटर के चलाने वाले खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर सामने आए।
बुजुर्ग महिला के शव को डंडे से बांध कर एक किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाया। इस बुजुर्ग महिला की मौत कोरोना से नहीं हुई थी।
धर्मपुर के संधोल की बुजुर्ग महिला बेटी के घर गवाल गांव आई हुई थी। इसी बीच बेटी कोरोना संक्रमित हो गई और शनिवार को बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
बुजुर्ग महिला की मौत पर गांव का कोई भी व्यक्ति आगे नहीं आया जबकि वह महिला संक्रमित नहीं थी।
प्रशासन को इस बात का पता चला तो उन्होंने गोपाल ठाकुर से संपर्क किया उन्होंने अपने सेंटर के दो खिलाड़ियों सुमित व विशाल के साथ गवाल गांव पहुंचकर शव को डंडों से सहारे बांधकर सड़क तक पहुंचाया। वहां पर महिला के परिजन उसे अपने गांव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
हैरानी इस बात की है कि खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर व उनके दो साथी 40 किलोमीटर दूर गवाल गांव पहुंच गए लेकिन उसी गांव के लोग शव को हाथ नहीं लग रहे थे, जबकि महिला संक्रमित नहीं थी।
