दुःखद खबर-गिरीपार क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला के ढांग में गिरने से दर्दनाक मौत..

दुःखद खबर-गिरीपार क्षेत्र में 26 वर्षीय महिला के ढांग में गिरने से दर्दनाक मौत..

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू…

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

गिरीपार क्षेत्र के शिलाई में एक महिला की पैर फिसलने से ढांग में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय सीमा देवी पत्नी पुरण चंद निवासी मागनल तहसील शिलाई अपने खेतों में काम करने गई हुई थी तथा इस दौरान महिला पेड़ पर तिरपाल सुखाने डाल रही थी की अचानक महिला का पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए शिलाई अस्पताल ले गये जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के लिए रेफर किया गया पांवटा साहिब ले जाते समय महिला ने रास्तें में दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने मामलें की पुष्टि करते हुये बताया की एक महिला के पैर फिसलने से ढांग में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!