गाड़ी के खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत…

गाड़ी के खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत…

पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी…

न्यूज़ एप/सोलन

ग्राम पंचायत चण्डी में एक पिकअप गाड़ी चण्डी–ध्याण संपर्क मार्ग पर चण्डी से करीब एक किलोमीटर आगे सड़क से नीचे ढांग में गिरी हुई है। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

पंचायत प्रधान ने ये सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कुठाड़, थाना कसौली पुलिस मौक़ा पर पहुंची।

मौके पर पाया की एक पिकअप गाड़ी सड़क से करीब 200 फीट नीचे ढांक में गिरी हुई है। जिसमें मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

मौका पर अन्य व्यक्तियों के घायल होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस व स्थानीय लोगों ने तलाशी अभियान चलाया। लेकिन अन्य कोई व्यक्ति इस सड़क दुर्घटना में घायल अथवा मृत न पाया गया।

डीएसपी परमाणु योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि  करते हुए बताया कि मौके पर मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक की शिनाख्त युसुफ अली निवासी गांव शीतलपुर, बद्दी उम्र 43 वर्ष के रुप में हुई। हादसाग्रस्त पिकअप भी मृतक युसुफ अली की पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!