पांवटा साहिब बाजार में भीड़ होने पर पुलिस की कारवाई पर भड़के भाजपा नेता,दिखाई सरकार की धौंस…
पांवटा साहिब बाजार में भीड़ होने पर पुलिस की कारवाई पर भड़के भाजपा नेता,दिखाई सरकार की धौंस…
CM कार्यालय के एक अधिकारी का बताते है करीबी, पहलें भी पुलिस थाने में धमका चुके है अधिकारी को…
उपमंडल में बढ़ रहे कोरोना के मामलों से प्रशासन चिंतित…
न्यूज़ एप/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानों पर अधिक भीड़ होने पर पुलिस के जवान जब मौके पर पहुंचे तो भाजपा के एक नेता सरकार की हेकड़ी दिखाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लग गया। भाजपा नेता पहलें भी एक बार पुलिस थाना में मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के नाम पर अधिकारी धमकी दे चुका है। प्रशासन के अधिकारी व पुलिस जवान दिन रात कोरोना काल में काम कर रहे है। जब कोरोना नियमों का उलंघन करने पर जब पुलिस कारवाई करते है तो इस तरह के नेता प्रशासन का सहयोग करने के बजाय धमकियां देते रहते है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में कुछ दुकानों के आगे काफी भीड़ हो रही थी। इस दौरान थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिस जवानों के साथ बाजार का निरीक्षण करने निकले तक दुकान पर लोगों की अधिक भीड़ होने पर पुलिस लोगों को समाजिक दूरी बनाने का आग्रह किया तथा जब कुछ दुकानों पर फिर भी भीड़ रही तो पुलिस ने चालान किया।जिसके बाद कुछ दुकानदार नारेबाजी करने लग गये। एक भाजपा नेता पुलिस जवानों के साथ बहसबाजी करने लग गया तथा सरकार की धौंस दिखाने लग गया। यह भाजपा नेता ने इससे पहलें भी अपनी दुकान के पास सड़क पर ट्रक खड़ा किया था जिससे सड़क पर जाम लग गया था। उस समय जब पुलिस ने कारवाई की तो पुलिस थाने में ही सरकार के नाम पर अधिकारी को धमकाने लग गया। उस दौरान भी भाजपा नेता मुख्यमंत्री कार्यालय में एक अधिकारी का करीबी बताकर धमकाने लगा था जब मामला मीडिया में पहुंचा तो आनफान में मामलें शांत किया। पांवटा साहिब में दिनप्रतिदिन कोरोना के मामलों व मौत के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है जिससे प्रशासन के साथ साथ सरकार भी चिंतित है। लेकिन भाजपा नेता प्रशासन का सहयोग करने के बजाय अधिकारियों को धमकाते रहते है।
