हिमाचल- उत्तराखंड सीमा पर टोंस नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत….

हिमाचल- उत्तराखंड सीमा पर टोंस नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत….

तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे….

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

हिमाचल- उत्तराखंड सीमा पर खोधरी माजरी के पास टोंस नदी पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। उत्तराखंड के दो युवक टोंस नदी में नहाते समय डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब के तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए तथा परिजनों को फोरी राहत राशि जारी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के तीन युवक खोदरी माजरी की तरफ घूमने आया हुए थे तथा तीनों युवक टोंस नदी में नहाने के लिए उतर गये। जिसमें से दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए जब दोनों युवक बाहर नहीं निकले तो तीसरा युवक जोर जोर से चिल्लाने लग गया। युवक के चिल्लाने आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए तथा नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू की लेकिन तब तक दोनों युवकों की मौत हो गई थी। मृतक युवकों की पहचान हारदीक (16) पुत्र शेर सिंह तोमर व अरूण निवासी कालसी उत्तराखंड के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही प्रशासन की तरफ से पांवटा साहिब के तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए तथा मृतक के परिजनों को फोरी राहत राशि दी गई।

उधर पांवटा साहिब के तहसीलदार वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की खोदरी माजरी के पास टोंस नदी में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!