पांवटा साहिब में कोरोना वैक्सीन लगाने में युवाओं में दिखा जोश,451 ने लगाई वैक्सीन..

पांवटा साहिब में कोरोना वैक्सीन लगाने में युवाओं में दिखा जोश,451 ने लगाई वैक्सीन..

पांच स्वास्थ्य केंद्रों में डटी रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें..

न्यूज़ एप/पांवटा साहिब

उपमंडल पांवटा साहिब में 18 वर्ष से अधिक लोगों के कोरोना टीकाकरण में पहलें दिन युवाओं में जोश दिखा। युवाओं ने पहलें दिन वैक्सीन लगाने में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले 45 वर्ष से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लग रही थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का एलान किया था। प्रदेश सरकार ने 17 मई से 18 वर्षों से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया है। जिसके बाद सोमवार से टीकाकरण का अभियान शुरू किया है। पहलें दिन युवाओं में वैक्सीन लगाने के लिए पूरा जोश दिखा। युवाओं ने टीकाकरण में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पांवटा साहिब उपमंडल में सिविल अस्पताल,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतौन, भंगानी, माजरा व राजपुर आदि स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
स्वास्थ्य विभाग राजपुर के बीएमओ अजय देवोल ने बताया की 18 साल से अधिक लोगों का कोरोना वैक्सीन का अभियान शुरू हुआ है। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कोरोना वैक्सीन सिविल अस्पताल सहित चार स्वास्थ्य केंद्रों में 451 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!